प्रस्तुत पाठ्य पुस्तक शिक्षा स्तर के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित २०१४ से होने वाली परीक्षाओं के लिए द्वितीय पी. यू. सी. (XII) के विद्यार्थियों के लिए लिखी गयी है। संपूर्ण पाठ्यक्रम को चार इकाई में बाँटा गया है।
इकाई – क गद्य के आधार पर (Prose)
इकाई – ख पद्य के (Poetry)
इकाई – ग कहानी के आधार पर (Non-detail – Story)
इकाई – घ अभ्यास पुस्तिका के आधार पर (Workbook)
पुस्तक की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है :
१. प्रश्नोत्तर भंडार आधारित विकल्पोत्तर (MCQ)
२. पुस्तक की भाषा अति सरल और परीक्षणन्मुख है।
३. पुस्तक का विषय-कम इस तरह से क्रमबद्ध किया गया है ताकि हर श्रेणी का विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सके।
४. विद्यार्थियों की सहायता के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, कन्नड़ सारांश (Summary), भावार्थ (Substance), व्याखा (Explanation) आदि इस पुस्तक की मुख्य विशेषता है।
५. पुस्तक के अंत में, ‘अंतिम क्षण पुनरावलोकन’ (Last Minute Revision) दिया गया है।
मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक छात्रों के लिए परिक्षोपयोगी सिद्ध होगी।
विषय सूची –
गद्य भाग (Prose Part)
१. सुजान भगत – प्रेमचन्द
२. कर्तव्य और सत्यता – डॉ. श्यामसुंदर दास
३. गंगा मैया से साक्षात्कार – डॉ. बरसाने लाल चतुर्वेदी
४. एक कहानी यह भी – मन्नू भंडारी
५. भारतरत्न विश्वेश्वरय्या – डॉ. बालशौरी रेड्डी
६. चीफ की दावत – डॉ. भीष्म साहनी
७. भोलाराम का जीव – हरिशंकर परसाई
८. यात्रा जापान की – ममता कालिया
पद्य भाग (Poetry Part)
(अ) मध्यकालीन कविता (Medieval Hindi Poetry)
१. रैदास बानी – संत रैदास
२. सूरदास के पद – सूरदास
३. रहीम के दोहे – रहीम
४. बिहार के दोहे – बिहारीलाल
(आ) आधुनिक कविता (Modern Poetry)
१. अधिकार – महादेवी वर्मा
२. गहने – कुवेंपु (अनुवाद : डॉ. एम. विमला)
३. कायर मत बन – नरेन्द्र शर्मा
४. एक वृक्ष की हत्या – कुँवर नारायण
५. भारत की धरती – डॉ. पुण्यम चन्द
६. हो गई है पीर पर्वत-सी – दुष्यन्त कुमार